बॉलीवुड की दिग्गज और यादगार अदाकारा कामिनी कौशल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 15 नवंबर को पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया गया। परिवार ने भावुक माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी, जिसमें कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए। खास बात यह रही कि कामिनी कौशल के पालतू कुत्ते भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे और उन्होंने भी एक्ट्रेस को मौन विदाई दी।

बताया जाता है कि शनिवार सुबह ही कामिनी कौशल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार स्थल पर लाया गया, जहां बेटे विदुर ने उनकी अंतिम यात्रा को संपन्न किया। इस अवसर पर परिवार और उनसे जुड़े कुछ खास लोग ही उपस्थित रहे। सोशल मीडिया पर उनके अंतिम संस्कार और पालतू कुत्तों की उपस्थिति से जुड़े वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर फैन्स भी भावुक हो उठे।

गौरतलब है कि कामिनी कौशल का शुक्रवार, 14 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर है। इंडस्ट्री और फैंस उनकी यादों, फिल्मों और प्रेरणादायक जीवन यात्रा को हमेशा संजोकर रखेंगे।

By News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *